फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ten IIT Kanpur students got million package

आईआईटी कानपुर के 10 स्टूडेंट्स को मिला एक करोड़ का पैकेज

Wed, 10 Dec 2014 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 10 Dec 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
 Ten IIT Kanpur students got million package
भारत को लेकर बदले दुनिया के नजरिये और निवेश की बेहतर संभावना को देखते हुए आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

पहली बार आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 10 स्टूडेंट्स को एक-एक करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।
इसमें भी तीन स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्हें अमेरिकी साफ्टवेयर कंपनी ओरेकल  ने 1.25 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। जो आईआईटी कानपुर के अब तक के रेकॉर्ड में सर्वाधिक है।
आईआईटी कानपुर के प्लेसमेंट अधिकारी के मुताबिक  पिछले नौ दिनों (1-9 दिसंबर तक) के कैंपस प्लेसमेंट में 50 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स को जॉब मिल चुकी है।
विज्ञापन

कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईआईटी के 1290 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें 700 से ज्यादा को जॉब मिल चुकी है।
इनको जॉब देने वाली कंपनियों में  मल्टी नेशनल कंपनी ओरेकल, सैमसंग कोरिया और फजीरॉजिक्स, समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल है, लेकिन सबसे ज्यादा पैकेज देने वालों में आईटी कंपनियां ही सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट व्यापार में अपनी बेहतर पहचान बनाने वाली फ्लिपकार्ट ने 20 स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन किया है। इस कंपनी ने हर स्टूडेंट को सालाना 91.50 लाख रुपये का वेतन पैकेज देने की बात कही है।
इसी तरह एक्सल सर्विसेज ने 38 स्टूडेंट्स को जॉब देकर उन्हें सालाना 55-55 लाख रुपये का वेतन पैकेज ऑफर किया है।  सिंगापुर की एक कंपनी ने 5 स्टूडेंट्स को 70-70 लाख रुपये का पैकेज दिया है।
आईआईटी के प्लेसमेंट अधिकारी के मुताबिक 45 लाख से कम वेतन पैकेज तो किसी को मिला ही नहीं है। इसी तरह के वेतन पैकेज भारत के अन्य आईआईटी के स्टूडेंट्स को भी मिले हैं।
आईआईटी वाराणसी के एक स्टूडेंट्स को 2.03 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है, जो  सभी आईआईटी में सर्वाधिक बताया जा रहा है। आईआईटी मुंबई के चार स्टूडेंट को अधिकतम 1.65 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला है।  

आईआईटी रुड़की के स्टूडेंट्स को 1.45 करोड़ और दिल्ली के स्टूडेंट्स को भी इतने ही वेतन पैकेज की जॉब मिली है।  उनका कहना है कि दुनिया में भारत के बढ़ते दबदबे का असर है कि मल्टीनेशनल कंपनियों ने भारतीय मेधा पर भरोसा जताया है।
अब तक का बेहतरीन वेतन पैकेज देकर कैंपस सेलेक्शन किया है। ऐसा पहली बार हुआ है।

बोले जिम्मेदार
इस बार का कैंपस सेलेक्शन रिकार्ड बनाने वाला है। नौ दिनों में ही 50 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स को जॉब मिल गई है।
आईआईटी कानपुर के 10 स्टूडेेंट्स को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का वेतन पैकेज मिला है, जो कि ऐतिहासिक है। पहले फेज का प्लेसमेंट 24 दिसंबर तक चलेगा।
इस फेज से 80 फीसदी स्टूडेंट्स के कैंपस सेलेक्शन की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो कैंपस सेलेक्शन के अब तक सारे रिकार्ड टूट जाएंगे।
अभी तक जो प्लेसमेंट हुए हैं, वह भी उत्साह जनक है। देशभर की आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन अच्छे हुए हैं।
प्रो. दीपू फिलिप, प्लेसमेंट अधिकारी आईआईटी कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed