{"_id":"6ab7a862b16f4dbcad0b96a4","slug":"temporary-access-road-to-under-construction-bridge-washed-away-by-rain-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: जालौन में बहा निर्माणाधीन पुल का अस्थायी रास्ता, ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: जालौन में बहा निर्माणाधीन पुल का अस्थायी रास्ता, ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट
Sat, 26 Sep 2026 04:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
रगौली निर्माणाधीन पुलिया का कच्चा रास्ता बह गया
- फोटो : अमर उजाला
शहर के रगौली गांव में निर्माणाधीन पुल के लिए बनाया गया अस्थायी पुल बारिश के चलते बह गया। इससे ग्रामीणों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। इस रास्ते से करीब दो हजार लोगों का रोजाना आवागमन होता है। अस्थायी पुल बह जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश के कारण अस्थायी पुल बह गया। इससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। पुल से होकर गुजरने वाले लोगों को अब परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुल का काम जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन