{"_id":"6435515eaa6d86885f0507cb","slug":"teenager-was-abducted-and-raped-in-hardoi-obscene-video-also-went-viral-report-filed-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में दरिंदगी: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी किया वायरल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में दरिंदगी: किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी किया वायरल, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 11 Apr 2023 07:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:30 PM IST
सार
Hardoi Crime: कोतवाली देहात इलाके में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले के कोतवाली देहात इलाके में एक किशोरी को एक युवक ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने मोबाइल से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता का आरोप है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पड़ोसी गांव निवासी रजनीश घर उठा ले गया था। उसने किशोरी के साथ गांव के बाहर दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल से सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल कर दिया। मामले की सूचना पाकर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि इस मामले में आरोपी रजनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन