{"_id":"6ab1736cf329879a420f3d13","slug":"hot-during-the-day-clouds-moving-in-by-afternoon-and-2-mm-of-rainfall-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157124-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिन में गर्मी, दोपहर में बादलों की दस्तक, दो मिमी बारिश हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिन में गर्मी, दोपहर में बादलों की दस्तक, दो मिमी बारिश हुई
विज्ञापन
फोटो-02- धूप में दुपट्टा ओढकर जातीं छात्राएं। संवाद
हरदोई। सोमवार को हरदोई में मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बारिश के बाद उमस बढ़ गई और लोग परेशान रहे।
सुबह से तेज धूप थी, जिससे गर्मी महसूस हुई। बीच-बीच में बादल भी छाए, पर उमस कम नहीं हुई। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और कुछ देर तक छिटपुट बारिश हुई। इससे उमस और अधिक बढ़ गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल दो मिलीमीटर बारिश हुई।
सुबह आर्द्रता 92 फीसदी रही, जो शाम तक घटकर 85 फीसदी पर आ गई। हवा की रफ्तार करीब चार किलोमीटर प्रतिघंटा थी। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रही। हल्की हवा और बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ।