फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teenager raped at gunpoint in Kannauj, picked up by four youths while returning home, found unconscious in mai

Kannauj: बंदूक की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म, घर लौटते समय चार युवकों ने उठाया, मक्के के खेत में बेहोश मिली

Tue, 25 Apr 2023 09:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Apr 2023 09:03 PM IST
सार

Kannauj Crime: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में बंदूक की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम से वापस लौटते समय चार युवकों ने किशोरी को उठा लिया था। वहीं, पुलिस ने जमीनीं विवाद बताया है और छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Teenager raped at gunpoint in Kannauj, picked up by four youths while returning home, found unconscious in mai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रही किशोरी को गली से चार युवकों ने उठा लिया। इसके बाद उसे मक्के के खेत में ले जाकर बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दो घंटे बाद किशोरी परिजनों को बेहोशी की हालत में मिली।

विज्ञापन

पुलिस ने जमीन के विवाद से जुड़ा मामला बताकर रिपोर्ट छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि वह गांव में मांगलिक कार्यक्रम से लौट रही थी। तभी गली में चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और हाथ-मुंह बांधकर मक्के के खेत में ले गए।
विज्ञापन

वहां प्रहलाद ने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किसी को वारदात की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वारदात के बाद किशोरी बेहोश हो गई। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरु कर दी। दो घंटे बाद किशोरी बेहोशी की हालत में मक्के के खेत में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बोले- जमीनीं विवाद का मामला
परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है। मामले की रिपोर्ट छेड़छाड़ में दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्म का आरोप बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed