{"_id":"586cf4c54f1c1bdd69158c9c","slug":"teenager-bodies-found-deep-stone-quarry","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या कर 300 फिट गहरी पत्थर खदान में दबाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की हत्या कर 300 फिट गहरी पत्थर खदान में दबाया शव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Jan 2017 06:43 PM IST
सार
300 फिट गहरी पत्थर खदान में मिला किशोरी का शव
एसपी, अपर एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा के कस्बा कबरई के मोहल्ला अंबेडकरनगर से अगवा किशोरी की हत्या किए जाने के बाद सनसनी फैल गई। किशोरी का शव 300 फिट गहरी पत्थर खदान से बरामद किया गया। उधर मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक और अपर एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बरीकी से जांच पड़ताल की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी देवराज कुशवाहा मंगलवार की शाम किसी कार्य से बाहर गया था। जबकि उसकी पत्नी भागवती और 15 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी घर पर थी। तभी रात करीब 10 बजे मोहल्ले का ही राजा तिवारी, उसका साला सुनील और नौकर पिंटू उसके घर पहुंच गए और लक्ष्मी को घर के अगवा कर लिया। विरोध करने पर मां भागवती की मारपीट कर दी। घटना के बाद पत्नी ने मोबाइल से अपने पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद बेटी की रात में तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नही लगा।
विज्ञापन
देर रात को कुछ ग्रामीणों ने किशोरी का शव पत्थर खदान में पड़े होने की मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची कबरई पुलिस ने शव को निकालकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ सदर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। पिता की तहरीर पर राजा तिवारी, मनोज और पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस ने आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।