फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teenage girl raped in Hamirpur, Tantrik did misdeed by giving her intoxicant, abortion when she became pregnan

हमीरपुर में किशोरी से दुष्कर्म: तांत्रिक ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया कुकृत्य, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Wed, 23 Aug 2023 05:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Aug 2023 05:50 PM IST
सार

Hamirpur Crime: थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म की तहरीर मिली है।  गांव में टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों से जानकारी ली गई है।

विज्ञापन
Teenage girl raped in Hamirpur, Tantrik did misdeed by giving her intoxicant, abortion when she became pregnan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में तांत्रिक झाड़फूंक के बहाने बालिका को जंगल ले गया। यहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार हवस का शिकार बनाया। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी करा दिया।

विज्ञापन

मामले की जानकारी पर बालिका की मां ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, मझगवां थाने के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वो पति के साथ दिल्ली में रह कर मजदूरी करतीं हैं। दो बेटियां और एक बेटा गांव में रह कर पढ़ाई करते हैं। मार्च में 14 वर्षीय बेटी की तबियत खराब हुई थी।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने गांव के एक तांत्रिक को दिखाया। तांत्रिक उतारा करने के बहाने जंगल में ले गया। आरोप है कि पानी में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद बेहोशी की हालत में बालिका से दुष्कर्म किया। होश में आने पर माता, पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तांत्रिक ने जबरन गर्भ गिराने की गोलियां खिलाईं
आरोप है धमकी देते हुए कई बार बालिका से दुष्कर्म किया। इस बीच बालिका तीन माह के गर्भ से हो गई। इस पर तांत्रिक ने जबरन गर्भ गिराने की गोलियां खिला दीं। इस सब के बाद बालिका ने मां को फोन पर सारी बात बताई। घर लौटने पर माता-पिता ने तांत्रिक को उलाहना दिया।

बालिका से दुष्कर्म की तहरीर दी
इस पर तांत्रिक ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म की तहरीर मिली है।  गांव में टीम भेज कर जांच कराई जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों से जानकारी ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed