फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teen got addicted to going to Mumbai and becoming a model stole real jewellery from home kept fake ones

Kanpur: किशोरी को मुंबई जाकर मॉडल बनने का लगा चस्का, घर से चुराए असली जेवर…नकली रखे, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 14 Jan 2025 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jan 2025 02:55 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने मुंबई जाकर मॉडलिंग करने के लिए घर से असली जेवर चुराकर नकली रख दिए। मामले में किशोरी के पिता ने बेटी के दोस्त और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Teen got addicted to going to Mumbai and becoming a model stole real jewellery from home kept fake ones
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा आठ की एक किशोरी को मुंबई जाकर एक्टिंग करने और मॉडल बनने का ऐसा चस्कार लगा कि उसने अपने ही घर से करीब तीन लाख के जेवर पार कर दिए। परिजनों को शक न हो इसलिए उन जेवरों की जगह हूबहू नकली जेवर रख दिए। इस काम में उसकी एक पुरुष मित्र ने मदद की। हालांकि पिता को जेवर देख शक हुआ, तो किशोरी ने दोस्त के कहने पर चोरी करने की बात स्वीकारी।

विज्ञापन

पिता ने बेटी के दोस्त और उसके परिजनों के खिलाफ गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा निवासी व्यापारी ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी को मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। उसकी सहेली का एक व्हॉट्सएप ग्रुप है। इसमें इसी तरह के शौक वाले लोग जुड़े हैं। इसी ग्रुप के माध्यम से बेटी की दोस्ती इलाके के रहने वाले हर्ष वर्मा उर्फ शिवा से हुई।

विज्ञापन

जेवर चुराकर नकली रखने की तरकीब बताई
हर्ष ने मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं और निर्देशकों से जान पहचान की बात कहकर फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया। हालांकि इसके लिए प्रशिक्षण लेने और उसके लिए करीब तीन लाख रुपये का खर्च आने की बात कही। पिता के अनुसार किशोरी ने रुपये न होने की बात कही, तो आरोपी ने घर से असली जेवर चुराकर उनकी जगह नकली रखने की तरकीब बताई।

खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद बेटी ने सोने के तीन हार, एक चेन लॉकेट, मांग बेदी आदि की फोटो दी। 10 दिसंबर को हर्ष ने मैसेज कर बेटी को बर्रा सब्जी मंडी बुलाया, जहां उसने नकली जेवर बेटी को देकर असली जेवर ले लिए। बेटी ने नकली जेवरों को घर में रख दिया, ताकि किसी को शक न हो। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि आरोपी हर्ष, उसके पिता संजय वर्मा, मां रुचि और चाचा कमल के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

समारोह के लिए निकाले जेवर, तो खुल गई पोल
पिता ने बताया कि परिवार को एक कार्यक्रम में जाना था। इसलिए जेवर निकाले गए तो कुछ शक हुआ। बेटी से पूछा तो पहले टालमटोली की, लेकिन बाद में सब कुछ सच बता दिया। कहा कि हर्ष ने जेवर न लाने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी थी। पिता के मुताबिक जब उन्होंने आरोपी युवक के घर जाकर जेवर मांगे, तो उसके परिजन साफ मुकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed