फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teams formed to investigate irregularities in development works in three villages

Kanpur News: तीन गांवों में विकास कार्याें में गड़बड़ी, जांच के लिए टीमें गठित

Mon, 06 Oct 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teams formed to investigate irregularities in development works in three villages
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक के तोड़ा मोहम्मदपुर व संदलपुर ब्लॉक के हरपुरा व डबरापुर सिकंदरा में विकास कार्याें में गड़बड़ी की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। डीएम ने तीस दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

अकबरपुर ब्लॉक के तोड़ा मोहम्मदपुर के मजरा बंसनपुर निवासी मुन्नी देवी पाल ने प्रधान पर विकास कार्याें में गड़बड़ी का आरोप लगाकर शिकायत की थी। डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के अभियंता विमल मिश्र की टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी है। इसी प्रकार संदलपुर ब्लॉक के डबरापुर सिकंदरा में विकास कार्याें में गड़बड़ी की शिकायत मुलायम सिंह ने की थी।
विज्ञापन

जांच के लिए डीसी एनआरएलएम व लोक निर्माण विभाग के जेई शिवम पाल की टीम गठित की गई है। वहीं विजय कुमार ने हरपुरा प्रधान पर विकास कार्याें में गड़बड़ी के आरोप लगाकर शिकायत की थी। एआर कॉपरेटिव प्रवीण कुमार व अवर अभियंता आरईडी राहुल पाल की टीम को जांच सौंपी गई है। डीएम कपिल सिंह ने बताया कि इन गांवों में विकास कार्याें में गड़बड़ी के आरोप लगाकर शिकायतें की गई थीं। जांच टीमें गठित की गई हैं। ये तीस दिन में रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed