फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teachers clash with each other at Halim College, Kanpur, college management condemns the incident

हलीम कॉलेज में शिक्षक भिड़े: नोटिस देने को लेकर हुआ विवाद, कॉलेज प्रबंधन ने की घटना की निंदा, दो निलंबित

Tue, 13 Dec 2022 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Dec 2022 04:21 PM IST
सार

चमनगंज के हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज में रिटायर शिक्षक को तीन शिक्षकों ने जमकर पीट दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। कॉलेज प्रबंधन ने घटना की निंदा करते हुए दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Teachers clash with each other at Halim College, Kanpur, college management condemns the incident
शिक्षक को पीटते आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में छात्रों की हाजिरी को लेकर नोटिस मिलने पर हलीम इंटर कॉलेज के दो शिक्षकों ने आपस में मारपीट कर ली। बाद में दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने मारपीट करने वाले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया। साथ ही कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने घटना पर अफसोस जताया और निंदा की।

विज्ञापन

मुस्लिम एसोसिएशन के महासचिव अब्दुल हसीब ने कहा कि कॉलेज में किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज में पठन-पाठन का माहौल बनाए रखें। इस तरह की घटनाओं से कॉलेज का माहौल खराब होता है। साथ ही छवि भी बिगड़ती है।
विज्ञापन

महासचिव ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए एक सेवानिवृत्त शिक्षक को मॉनीटरिंग के लिए रखा हुआ है। एक दिन उस शिक्षक ने कक्षा सात का हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि दो महीने से हाजिरी ही नहीं ली गई। इस पर एतराज किया गया और संबंधित शिक्षक को नोटिस दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सात के क्लास टीचर को जब नोटिस मिला, तो उसने मॉनीटरिंग करने वाले शिक्षक से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कक्षा सात के क्लास टीचर का बहनोई भी दोस्त के साथ आ गया और बुजुर्ग शिक्षक को मारने लगा। बाद में दोनों पक्षों ने तहरीर दी। प्रबंधन बैठक बुलाकर मारपीट करने वाले दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed