{"_id":"59b93dbe4f1c1b1c688b4579","slug":"teacher-brutally-beaten-to-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेन्ट से बोला टीचर,‘तीसरी मंजिल से फेंक दूंगा, लोग समझेंगे Blue whale game ने ले ली जान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टूडेन्ट से बोला टीचर,‘तीसरी मंजिल से फेंक दूंगा, लोग समझेंगे Blue whale game ने ले ली जान’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
टीचर पर पिटाई का आरोप लगाने वाला छात्र शिवम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमवर्क पूरा न करने पर क्लास टीचर ने एक छात्र को बेरहमी से पीट दिया। इससे छात्र के कान में गंभीर चोट आ गईं। छात्र का आरोप है कि टीचर ने उसे धमकी दी कि मामले की कहीं शिकायत की तो उसे कॉलेज की तीसरी मंजिल से फेंक देगा और लोग समझेंगे की ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में मर गया। पीड़ित छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है।
विज्ञापन
हमीरपुर अपर सत्र न्यायालय/एफटीसी एक के लिपिक राधामोहन महाजन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र शिवम महाजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। बताया कि मंगलवार को कक्षाध्यापक जितेंद्र ने होमवर्क पूरा न करने पर उसके पुत्र की थप्पड़ों व डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसके दाहिने कान में गंभीर चोट आ गईं।
विज्ञापन
कक्षाध्यापक ने धमकाया कि अगर कहीं शिकायत कि तो उसे स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे फेंक देगा और शक ब्लू व्हेल गेम पर जाएगा। आरोप लगाया कि इससे पहले भी कक्षाध्यापक ने उसके पुत्र के साथ कई बार अमानवीय तरीके से मारपीट कर चुका है। जिसकी मौखिक शिकायत प्रधानाचार्य से की गई है। प्रधानाचार्य जितेंद्र मोहन पांडेय से इस प्रकरण को लेकर जानकारी करने का प्रयास किया तो उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन