फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Talk to Police Commissioner, DCP on women crimes today, ask questions from one to two o'clock

अमर उजाला संवाद: आज महिला अपराधों पर पुलिस कमिश्नर, डीसीपी से करें बात, एक से दो बजे तक पूछें सवाल

Sat, 24 Jul 2021 11:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Jul 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Talk to Police Commissioner, DCP on women crimes today, ask questions from one to two o'clock
आईपीएस रवीना त्यागी (डीसीपी (महिला अपराध व साउथ)) , आईपीएस असीम अरुण (पुलिस कमिश्नर) - फोटो : amar ujala
कानपुर में घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अपराध की शिकार महिलाओं की मदद के लिए पुलिस कमिश्नरी ने कई नई पहल की है। घरेलू हिंसा के मामलों में कार्रवाई के लिए प्रबल प्रतिक्रिया मुहिम छेड़ी है। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी भी महिला आईपीएस अफसर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के प्रयासों के बाद भी महिला अपराधों में इजाफा देखने को मिल रहा है। पीड़ित महिलाएं पुलिस से मदद के लिए क्या करें, कैसे संपर्क करें आदि  सवालों के जवाब देने के लिए शनिवार दोपहर एक से दो बजे तक पुलिस कमिश्नर असीम अरुण और डीसीपी (महिला अपराध व साउथ) रवीना त्यागी अमर उजाला कार्यालय में फोन पर उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


महिला अपराधों की रोकथाम के संबंध में आप अपने सुझाव भी दे सकती हैं। कोई महिला यदि यह चाहती है कि उनका नाम गोपनीय रखा जाए तो इसका भी खास ख्याल रखा जाएगा। कार्यक्रम अमर उजाला के फेसबुक पेज पर भी लाइव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में जाकर भी सवाल कर सकती हैं। दोनों अफसरों से महिला संबंधी अपराध पर सवाल पूछने या सुझाव देने के लिए आप फोन नंबर 8954886704 या 8392954821 पर कॉल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed