{"_id":"5c9e673dbdec2214130e6a0d","slug":"swati-singh-said-work-hard-for-once-again-modi-government-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाति सिंह की अपील- चौकीदार को चोर बताने वालों को जवाब दें, ये भी कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाति सिंह की अपील- चौकीदार को चोर बताने वालों को जवाब दें, ये भी कहा
Sat, 30 Mar 2019 12:13 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा आईटी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करती राज्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सोशल मीडिया के सम्मेलन में राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कानपुर देहात में कहा कि कुछ लोग चौकीदार को चोर बोल रहे हैं, लेकिन इसी चौकीदार ने करोड़ों आवास गरीबों को दिए। करोड़ों लोगों को शौचालय दिए। आप लाभार्थियों के पास जाएं और उनसे जवाब लें। वह जवाब देंगे कि चोर कौन है।
अकबरपुर में हुए सम्मेलन में स्वाति सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे सोशल साइट के माध्यमों से एक बार फिर कमल खिलाना है और देश विरोधी ताकतों का जवाब देना है। जो लोग चौकीदार को चोर बोलते हैं, उन्हें अपने वोट के माध्यम से जवाब देना है। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि सरकार ने किया क्या। अगर पूर्व की सरकारों ने विकास किया होता तो मोदी जी को करोड़ों लोगों को आवास देने की जरूरत नहीं पड़ती, करोड़ों लोगों को शौचालय नहीं देने पड़ते।