फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suspended TDS deduction will examine

टीडीएस कटौती की देशभर में होगी जांच

Sun, 12 Apr 2015 03:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 03:23 AM IST
विज्ञापन
suspended TDS deduction will examine
टीडीएस कटौती की राशि वापस लेने के लिए फर्जीवाड़ा करने वालों की अब खैर नहीं, जल्द ही केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड देश भर में ऐसे मामले खंगालने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा। शहर में हुए इस तरह के फर्जीवाड़े की जानकारी कानपुर कार्यालय ने केंद्रीय बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही एक रिपोर्ट में तमाम केस स्टडीज, जरूरी सबूत भी बोर्ड को मुहैया करा दिए गए हैं। इसके अलावा आयुध निर्माणी के कुछ और मामलों में आयकर विभाग अभियोजन चलाने की तैयारी में जुटा है।  मामला बोर्ड से जुड़ा होने के नाते कोई भी क्षेत्रीय आयकर अधिकारी खुलकर इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


शहर के पांचों आयुध कारखानों के अलावा रेलवे, बीएसएनएल और सीपीडब्लूडी समेत तमाम विभागों के कर्मचारियों के रिटर्न में गलत जानकारियां देकर करोड़ों का रिफंड क्लेम ले लिया गया। ज्यादातर ने अपना निर्धारित वेतन कम दर्शाया है। वहीं तमाम ने मकान होने के बावजूद एचआरए लेने के लिए फर्जी रसीदें प्रस्तुत की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं, जिनके सलाहकारों ने धोखाधड़ी करके रिफंड हड़प लिया है। अकेले कानपुर में पकड़े गए तीन हजार मामलों की पड़ताल शुरू हुई और नोटिस पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने रिफंड की राशि लौटानी शुरू कर दी। 31 मार्च तक करीब छह करोड़ से ज्यादा की रकम आयकर विभाग को वापस भी मिल गई है।

वहीं जिन्होंने रिफंड नहीं लौटाया है, उनसे यह पैसा पेनाल्टी और ब्याज के साथ वसूलने की कार्रवाई शुरू हो गई है। कुछ प्रमुख मामलों में अभियोजन की तैयारी भी है, जो माह अंत तक नजर आ जाएगी। आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो फर्जी दस्तावेज के सहारे जिन बैंकों में खाते खोले गए हैं, उनके अधिकारियों से भी जल्द पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों की मानें तो मिलीभगत के चलते केवाईसी दस्तावेजों का सत्यापन भी नहीं किया गया है। इसी क्रम में एक विभाग ने प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें पूरे घपले के तरीकों की जानकारी दी गई है। साथ ही साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं।


आयकर अधिकारियों के मुताबिक इस मुद्दे को बोर्ड ने संजीदगी से लिया है। एक उच्चस्तरीय बैठक में इस संबंध में चर्चा भी हो चुकी है। जल्द ही इस प्रकार के मामलों की पड़ताल के लिए देश भर के आयकर कार्यालयों को बोर्ड की ओर से निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed