{"_id":"5b805ac242c79246325498f1","slug":"supply-of-100-villages-kept-closed-by-electric-workers-for-one-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने की संविदाकर्मी की पिटाई, फिर बंद रही 100 गांवों की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने की संविदाकर्मी की पिटाई, फिर बंद रही 100 गांवों की सप्लाई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में बिजली न आने पर युवक ने अछल्दा विद्युत उपकेंद्र में घुसकर संविदा कर्मचारी को पीट दिया। विरोध में विद्युत कर्मियों ने करीब 100 गांवों की आपूर्ति बंद कर दी। एसओ अछल्दा और जेई के समझाने पर करीब डेढ़ घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
शुक्रवार की रात फाल्ट के चलते अछल्दा सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित थी। करीब 10 बजे क्षेत्र के गांव सैनपुर अछल्दा निवासी युवक सबस्टेशन पर पहुंचा और संविदाकर्मी शिवम भदौरिया के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लात-घूसों से पीट दिया। चीख पुकार सुनकर अन्य कर्मी आए तो हमलावर भाग निकला।
इसके बाद विद्युत कर्मियों ने बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इससे करीब एक सैकड़ा गांवों में अंधेरा छा गया। घटना की सूचना मिलते ही जेई प्रदीप कुमार व अछल्दा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित विद्युत कर्मियों को समझाया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।