फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Supervisor dies after being crushed by truck in factory

Kanpur News: फैक्टरी में ट्रक से कुचल कर सुपरवाइजर की मौत

Mon, 22 Apr 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Supervisor dies after being crushed by truck in factory
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र के विसायकपुर स्थित खाद्य तेल फैक्टरी में शनिवार देर रात को भूसी लदे ट्रक के बैक होने के दौरान पहिए से कुचल कर सुपरवाइजर की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। फैक्टरी प्रबंधन के आर्थिक सहायता देने पर परिजनों ने 12 घंटे बाद घटना स्थल से शव उठने दिया।
विज्ञापन

विसायकपुर स्थित वैभव एडिबल खाद्य तेल फैक्टरी दो शिफ्ट में संचालित होती है। रात की शिफ्ट में लगभग 150 मजदूर काम करते हैं। गजनेर थाना के ररुआ निवासी रणवीर सिंह पिछले चार सालों से फैक्टरी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। शनिवार रात करीब 12.03 बजे वह भूसी लदे ट्रक के चालक को कांटा करवाने के लिए जगाकर लाया था। कांटा होने के बाद बैक करके प्वाइंट पर लगाने के दौरान पीछे खड़े रणवीर सिंह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे की ट्रक चालक को भनक तक नहीं लगी। करीब 20 मिनट बाद वहां से गुजरे कांटा ऑपरेटर अमित कुमार ने उसे पड़ा देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन आए मजदूर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा पाते तब तक उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पत्नी अनुसूइया, बेटा गगन, शत्रुधन व बेटी दिव्यांशी रोने लगे। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करवाने का प्रयास किया। देर रात से ही परिजनों व फैक्टरी प्रबंधन के बीच समझौते के प्रयास शुरू हो गए। रविवार दोपहर 12.10 बजे फैक्टरी प्रबंधन की ओर से परिजनों को चेक सौंपने के बाद परिजनों ने शव को उठने दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि परिजनों व फैक्टरी प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

------
इनसेट
घटना के बाद वापस किए गए मजदूर
फैक्टरी परिसर में देर रात को हादसा होने के बाद परिजनों के हंगामा करने पर रविवार सुबह ड्यूटी करने पहुंचे मजदूरों को वापस घर लौटा दिया गया। मजदूरों ने बताया कि काम करने के दौरान मजदूरों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed