{"_id":"601ac4f48ebc3e4b2e757686","slug":"sunil-bansal-said-perfume-city-will-develop-like-lucknow-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-नोएडा की तरह विकसित होगी इत्र नगरी: सुनील बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-नोएडा की तरह विकसित होगी इत्र नगरी: सुनील बंसल
Wed, 03 Feb 2021 09:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Feb 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल कन्नौज पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश संगठन के महामंत्री सुनील बंसल ने बुधवार को कहा कि आने वाले समय में इत्रनगरी को लखनऊ-नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। भाजपा का कार्यकर्ता भारत माता की जय कैसे हो, इसके लिए काम करता है। केवल भारत माता की जय बोलने के लिए काम नहीं करता।
शहर के बोर्डिंग मैदान में सांसद सुब्रत पाठक के पिता पं. ओम प्रकाश पाठक, फूफा महेश द्विवेदी की पुण्य स्मृति बुधवार को समरसता सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि सुनील बंसल ने कहा कि कई लाभकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। पात्रों को लाभ भी मिल रहा है।
विशिष्ट अतिथि सिनेस्टार व गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने सनातन धर्म के जयकारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हिंदू जब भी एक हुआ, देश शक्तिशाली हुआ है। हिंदू कन्नौज में एक हुआ तो सांसद सुब्रत परिणाम हैं। ऐसे लीडर जो अपनी सैलरी या जेब से जनहित की सेवा करते, कम मिलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं एक फिल्म की शूटिंग कन्नौज में करने जा रहा हूं। यह वेब सीरीज है। इससे यहां की प्रतिभाओं को निखार व रोजगार मिलेगा। कुशीनगर के सांसद विजय द्विवेदी ने कहा कि पूर्वजों की याद में दिव्यांगों की सेवा करना, खेलकूद की प्रतिभाओं को निखारना बड़ी बात है।
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक को हिंदूवादी नेता बताते हुए उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लोगों से गुजारिश की गई। इस मौके पर कानपुर मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पंाडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, रसूलाबाद विधायक निर्मला शंखवार, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सरोज पाठक, समाजसेवी नरेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।