{"_id":"605257c18ebc3e59244474b3","slug":"suicide-dehat-news-knp618282185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के सामने मां ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के सामने मां ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
मां शकुंतला की मौत पर बिलखती बेटी खुशबू।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा। गृह कलह को लेकर बुधवार की सुबह एक महिला ने अपनी बेटी के सामने धनीरामपुर गांव के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। ग्यारह वर्षीय बेटी मां को रोकती रही। ट्रेन आई तो बेटी को धक्का देकर दूर कर दिया और महिला ट्रैक पर आ गई। आंखों के सामने मां के जान देने पर बेटी सदमे में हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमर सिंह का पुरवा गांव की रहने वाली शकुंतला (60) पत्नी स्व. रामलखन का बुधवार सुबह बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज होकर शकुंतला आत्महत्या करने की बात कहकर घर से निकल पड़ी। मां के पीछे छोटी बेटी खुशबू (11) भी चल पड़ी। महिला ने सूखी नहर पार की और फिर रेलवे ट्रैक की तरफ चल पड़ी तो पीछे से दौड़ी बेटी ने कई बार मां को रोकने का प्रयास किया। शकुंतला पर इसका असर नहीं पड़ा वह गांव से पैदल दो किमी दूर आकर ट्रैक पर पहुंच गई।
डाउन लाइन पर ट्रेन आई तो उसने बच्ची को धक्का देकर दूर कर दिया और ट्रेन के आगे कूद गई। महिला का बेटा कुंदन पीछे से पहुंचा तो खुशबू उससे लिपट कर रोने लगी। आंखों के सामने मां के जान देने पर वह रो रोकर बेहाल हो गई। इसके बाद गांव के अन्य लोग पहुंच गए और भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ श्यामजीत सिंह ने बताया कि महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।