फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Subrata Pathak gave statement against Akhilesh Yadav

ट्वीट पर पलटवार: सांसद सुब्रत बोले- मेरी गिरफ्तारी चाहते हैं तो कन्नौज आकर धरना दें अखिलेश

Thu, 08 Jun 2023 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Jun 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Subrata Pathak gave statement against Akhilesh Yadav
सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज जिले में मंडी चौकी में पुलिस से मारपीट प्रकरण के बाद सपा-भाजपा के बीच वार-पलटवार जारी है। इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव के एक ट्वीट के जवाब में सांसद सुब्रत पाठक ने कहा है कि सिर्फ ट्वीट करने से काम नहीं चलेगा। मेरी गिरफ्तारी के लिए सपा अध्यक्ष को कन्नौज आकर धरना देना होगा। ऐसे ही किसी के ट्वीट करने से गिरफ्तारी नहीं हो जाती है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि सपा प्रमुख गलत ट्वीट करके छवि खराब कर रहे हैं। दो जून की रात सदर कोतवाली के मंडी समिति पुलिस चौकी के साथ मारपीट करने के आरोप में भाजपा सांसद सुब्रत पाठक व उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से ट्वीट कर सांसद की गिरफ्तारी से जुड़ा सवाल किया गया था। उसी पर अब सांसद ने नए सिरे से जवाब दिया है। उन्होंने ट्विटर पर सपा मुखिया पर हमला बोला है और मीडिया में भी बयान दिया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव थोड़ा समय निकालकर मेरी गिरफ्तारी के लिए यहां पर धरना दें। मेरी गिरफ्तारी की मांग करें। आपके ट्वीट करने से मेरी गिरफ्तारी थोड़े हो जाएगी। सड़क पर उतर कर गिरफ्तारी की मांग करें। मैं भी मांग करूंगा कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी होनी चाहिए, तो किसी वजह से उन्हें जेल नहीं भेजा जा सकता है। आरोप लगाया कि सपा सरकार में क्या-क्या कारनामें थे कोई भूला नहीं है।

आज अखिलेश यादव जिस तरह से मुझ पर मनगढंत आरोप लगा रहे हैं, उससे तो लगता है कि कन्नौज पुलिस के षडयंत्र में वह भी शामिल हैं। उनका ही रचाया गया षडयंत्र हैं। कहा कि मैंने पहले दिन ही कहा था कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच की जाए। अगर में दोषी हूं तो जेल भेजो, नहीं तो मेरी छवि करने वालों को बर्खास्त किया जाए। कहा कि जब उच्चाधिकारियों को समझ में आया कि मामला गलत बनाया गया। तब उन्होंने जांच कमेटी बनाई है। सीसीटीवी देखा जाएगा हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed