फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Submit the new semester's fee and book list by December 31st

Kanpur News: 31 दिसंबर तक दें नए सत्र की शुल्क और पुस्तक सूची

Sun, 30 Nov 2025 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Submit the new semester's fee and book list by December 31st
कानपुर। आर्यनगर स्थित गैंजेस क्लब में शनिवार को शहर के प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने शिक्षा से जुड़े अहम फैसलों पर चर्चा की। कानपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैठक में करीब सौ से अधिक स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में महासचिव डॉ. बलविंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम 2018 से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालय 31 दिसंबर 2025 तक नए सत्र की शुल्क सूची और पुस्तक सूची एसोसिएशन को देंगे ताकि इसे समय पर डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


सचिन ने आरटीई से संबंधित नवीनतम चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा शिक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में मयंक वाजपेयी ने की। अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अजीत अग्रवाल, यूसुफ बेग, संजय सचान, भावुक कपूर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed