फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student writes to KESCO, requests no power cuts during board exams

Kanpur News: छात्र ने केस्को को लिखा पत्र, बोर्ड परीक्षा के दौरान न करें बिजली कटौती

Thu, 05 Feb 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Student writes to KESCO, requests no power cuts during board exams
कानपुर। यूपी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर केस्को से सातों दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की गई है। छात्र सार्थक त्रिपाठी ने भेजे ई-मेल में कहा है कि 14 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। अक्सर परीक्षा के दौरान दिन में कई बार बिजली बाधित होने से उनकी तैयारी प्रभावित होती है।
विज्ञापन


सार्थक ने केस्को से आग्रह किया है कि फरवरी और मार्च में रिहायशी इलाकों में जीरो कट पॉलिसी लागू की जाए। पढ़ाई का समय शाम से देर रात और फिर सुबह तक रहता है, इसलिए रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक शटडाउन न लिया जाए। यदि किसी मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन जरूरी हो तो इसके लिए 48 घंटे पहले सूचना दी जाए। केस्को के प्रबंध निदेशक सैमुएल पॉल एन ने बताया कि आमतौर पर शाम चार बजे के बाद और सुबह 10 बजे से पहले केस्को शटडाउन नहीं लेता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मई में गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फरवरी और मार्च में मरम्मत कार्य किए जाते हैं। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान, परीक्षा केंद्रों वाले क्षेत्रों में बिजली कटौती नहीं की जाएगी। अगर कहीं अचानक फॉल्ट होता है, तो मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा और इसकी सूचना पूर्व में दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed