फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student who went to bathe at Paramat Ghat with his friends drowned in Ganga

Kanpur: क्रिकेट खेलने निकला था, 17 किलोमीटर दूर खींच लाई यशराज को मौत, मचा कोहराम

Mon, 17 Jun 2024 12:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 12:46 PM IST
सार

Kanpur News: दोस्तों के साथ परमट घाट पर नहाने गया छात्र गंगा में डूब गया। साथियों ने परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
student who went to bathe at Paramat Ghat with his friends drowned in Ganga
परमट घाट पर छात्र के डूबने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि अगर मौत लिखी हो तो आदमी कहीं से कही पहुंच जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ परमट घाट पर गंगा में डूबे यशराज के साथ। कहने को यशराज अपने दोस्तों रामचंद्र यादव,अथर्व तिवारी और कृष्णा शुक्ला के साथ घर से किदवईनगर सेंट्रल पार्क क्रिकेट मैच खेलने के लए निकला था।
विज्ञापन

दोस्ती की कसम देकर तीनों दोस्तों को नहाने के लिए बुलाया, खुद डूब गया, पुलिस की सुरक्षा हो गई फेल
विज्ञापन


लेकिन वहां से वह कल्याणपुर स्थित बुद्धा पार्क और फिर वहां से अटल घाट से होते हुए करीब 17 किलोमीटर का सफर तय कर परमट पहुंच गया। यहां भी सभी दोस्तों व आसपास मौजूद नाविकों ने मना किया लेकिन जबरदस्ती दोस्तों के साथ वह गंगा में उतरा और डूब गया। दामोदरनगर निवासी वीरेंद्र सिंह होजरी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के साथ परमट घाट पर नहाने गया छात्र गंगा में डूबा, डरकर भागे साथियों ने परिजनों को दी सूचना

उनका इकलौता बेटा यशराज (17) क्षेत्र आर्यवर्त इंटर कालेज में 12वीं कक्षा का छात्र था। परिवार में पत्नी रमा और बेटी नैन्सी है। रविवार सुबह यशराज क्रिकेट मैच खेलने की बात कहकर घर से निकला। पिता ने उसे रोका कि बिजली का बिल जमा करने जाना है लेकिन वह चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed