फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student union elections should be restored in universities and colleges

Kanpur News: विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में बहाल किया जाए छात्रसंघ चुनाव

Sat, 30 Aug 2025 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Student union elections should be restored in universities and colleges
जिलाधिकारी को ज्ञापन देते छात्र। - फोटो : छात्र
कानपुर। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रसंघ बहाली मोर्चा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें छात्रों ने कहा कि उनके पास लोकतांत्रिक ढांचे में अपने विचार और समस्याएं रखने का कोई वैधानिक मंच नहीं है।
विज्ञापन


छात्रसंघ लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक समझ, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुभव प्रदान करता है। मोर्चा ने कहा कि कानपुर समेत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं।
विज्ञापन


इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि छात्रावास नियम, शुल्क निर्धारण, पुस्तकालय व्यवस्था और अन्य छात्रहित से जुड़े निर्णयों में निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। इस मौके पर अभिजीत राय, पुष्पांशु सिंह, अनस शाहू, शरद कनौजिया, अमन यादव राजवीर शाहू, अनुज त्रिपाठी आदित्य ठाकुर सहित छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed