{"_id":"6617a87909a9ff38ea0c660d","slug":"struggle-for-power-young-voters-of-kannauj-enumerated-the-issues-talked-about-employment-and-security-2024-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: इत्रनगरी के युवा मतदाताओं ने गिनाए मुद्दे, रोजगार और सुरक्षा पर रखी बात, जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: इत्रनगरी के युवा मतदाताओं ने गिनाए मुद्दे, रोजगार और सुरक्षा पर रखी बात, जानें क्या कहा
Thu, 11 Apr 2024 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:38 PM IST
सार
Kannauj News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार सुबह कन्नौज पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने स्थानीय विकास के मुद्दों पर जोर दिया। वहीं, युवाओं ने भी रोजगार, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
अमर उजाला सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। राजनीतिक दल और नेता प्रचार में जुटे हुए हैं, लेकिन जनता के मन में क्या है। यह जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ इत्रनगरी में पहुंचा। सुबह मतदाताओं से चाय पर चर्चा हुई। वहीं, दोपहर में रोडवेज बस स्टॉप पर युवाओं से बातचीत की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर साजिद खां ने कहा कि पिछले पांच साल में सांसद ने केवल क्षेत्र में प्रतीक्षालय बनवाने का काम किया, जिसमें कोई बैठता भी नहीं। इसके अलावा कुछ नहीं किया है। वहीं, संजू ठाकुर ने कहा कि कानून व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए। सरकार को इस पर और बेहतर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
अवनीश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन के कार्यकाल में बेरोजगारी को बढ़ावा मिला है। रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। दिलषाद ने कहा कि क्षेत्र में बने मेडिकल कॉलेज में कैंसर व कार्डियोलोजी का भवन जंग खा रहा है, जिसको भाजपा सरकार शुरू नहीं करा पाई है। स्वास्थ्य सेवा के नाम पर पिछले पांच साल में कोई भी क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
शाम पांच बजे होगी दलों से चर्चा
बता दें कि चाय पर चर्चा और युवाओं से बात के बाद अब शाम पांच बजे लोहिया पार्क में राजनीतिक दलों से चर्चा की जाएगी। amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।