फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Street Dogs attacked over child in kanpur

'आवारा कुत्तों का आतंक', दो और बच्चे हुए शिकार

Fri, 08 Jun 2018 09:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
Street Dogs attacked over child in kanpur
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर में जेके कालोनी में गुरुवार देर शाम घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। दोनों के चेहरे और हाथ में काट लिया। यह देखकर इलाके के लोग दौड़ पड़े और बच्चों को किसी तरह बचाया। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



जेके कालोनी जाजमऊ निवासी व्यापारी प्रदीप यादव का बेटा श्रेयांश (7) बुआ के बेटे अर्नव (8) के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया। आवारा कुत्ते ने श्रेयांश के गाल, हाथ और अर्नव के बाएं हाथ को बुरी तरह से काट लिया। बच्चों के चीखने पर पड़ोसी दौड़ पड़े। ईंट, पत्थर और डंडे की मदद से कुत्तों को भगाकर बच्चों की जान बचाई गई।
विज्ञापन



इसके बाद परिजनों ने लहूलुहान बच्चों को इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर इलाकाई लोगों में जबर्दस्त रोष है। इलाकाई प्रदीप यादव का कहना है कि वह कई बार पार्षद कैलाश पांडेय से आवारा जानवरों को पकड़वाने के लिए कह चुके हैं। इसके बावजूद आवारा जानवर पकड़े नहीं गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed