{"_id":"5c87e320bdec2214046eeaad","slug":"stoning-on-vande-bharat-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया गया पथराव, अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया गया पथराव, अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
Tue, 12 Mar 2019 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे किसी ने पथराव कर दिया। इससे ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
वंदे भारत एक्सप्रेस में कटोघन व कनवार के बीच अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इससे सी-6 बोगी के शीशे टूट गए। वंदे भारत के शीशा टूटने की खबर से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह आनन-फानन में टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर लोगों से पूछताछ की लेकिन पत्थर फेंकने वाले लोगों का पता नहीं चल सका।
आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी स्टेशनों में आरपीएफ के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। दो स्टेशन के बीच में पत्थर मारा गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। वंदे भारत ट्रेन में पत्थर फेंक कर शीशा तोड़ने वाले लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।