फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stock market suffers Rs 6,000 crore shock, Sensex falls 1353 points

Kanpur News: शेयर बाजार में 6,000 करोड़ का झटका, सेंसेक्स 1353 अंक गिरा

Tue, 10 Mar 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Stock market suffers Rs 6,000 crore shock, Sensex falls 1353 points
कानपुर। ईरान-इस्रराइल-अमेरिका युद्ध के कारण शहर के निवेशकों को नुकसान हुआ है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और तेल कीमतों में उछाल से दुनिया भर के बाजारों में गिरावट आई है। कानपुर के निवेशकों को करीब 6,000 करोड़ रुपये का झटका लगा है। सोमवार को सेंसेक्स करीब 2500 अंकों तक गिरा था। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की खबरों के बाद थोड़ा सुधार देखने को मिला। अंत में सेंसेक्स 1353 अंक और निफ्टी 422 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन

युद्ध शुरू हुए 10 दिन हो गए हैं जिसमें पांच दिन शेयर बाजार खुला। गुरुवार को छोड़कर बाकी चार कारोबारी दिनों में बाजार में गिरावट दर्ज हुई। बाजार अपने उच्चतम स्तर से 10 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। इस गिरावट से सीधे शेयरों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड और यूलिप (यूनिट लिंक्ड बीमा योजना) की निवेश सूची में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन


केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण शेयर बाजार में गिरावटदर्ज की गई है। दुनिया भर के बाजारों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल भी प्रमुख कारण हैं। इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी ने भी शेयर बाजार को नीचे धकेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या करें निवेशक
ब्रेंट क्रूड में तेजी के कारण बाजार और अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। अगर अमेरिका-ईरान संघर्ष लंबा चलता है तो भारत जैसे बड़े तेल खरीदार देशों पर इसका असर पड़ेगा। महंगाई बढ़ सकती है। लेकिन इतिहास बताता है कि भू-राजनीतिक घटनाओं का बाजार पर असर आमतौर पर लंबे समय तक नहीं रहता है। इसलिए लंबी अवधि के निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए। मजबूत सेक्टर वाले शेयरों में किश्तों में निवेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed