{"_id":"5c38a07cbdec22734e3ea454","slug":"stf-and-forest-department-recovered-327-turtles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ-वन विभाग ने 4 तस्करों से बरामद किए 327 कछुए, कार में थे सुंदरी और ब्लैक स्पॉटेड टर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ-वन विभाग ने 4 तस्करों से बरामद किए 327 कछुए, कार में थे सुंदरी और ब्लैक स्पॉटेड टर्टल
Fri, 11 Jan 2019 08:50 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 11 Jan 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
बरामद कछुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के यूपी के इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के चौपुला गांव के पास से चार कछुआ तस्करों को गिरफ्तार कर दस बोरों से 327 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। ये कछुए कार से उत्तराखंड के रुद्रपुर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली है।
मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक राजेश चंद्र त्रिपाठी और वन विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह चौबिया के चौपुला गांव के आसपास घेराबंदी कर दी। इस दौरान टीम ने कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।

322 कुछएं सुंदरी प्रजाति और पांच ब्लैक स्पॉटेड प्रजाति के हैं
पुलिस हिरासत में आरोपी कछुआ तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने पीछा कर कार को रुकवा लिया और उसने सवार चार लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में कार से दस बोरों में 327 जिंदा कछुएं बरामद हुए। इसमें 322 कुछएं सुंदरी प्रजाति और पांच ब्लैक स्पॉटेड प्रजाति के हैं।
पकड़े गए लोगों की पहचान फ्रेंड्स कालोनी के कोकपुरा निवासी राम शरन प्रजापति पुत्र सिपाही लाल, किशन गोपाल पुत्र गंगा राम, सिविल लाइन के आलमपुर हौज निवासी रक्षपाल सिंह पुत्र मेघ सिंह और उत्तराखंड के रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) के कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी खोखन मंडल पुत्र अनंत मंडल के रूप में हुई। पकड़े गए लोगों पर 1972 वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें जेल भेजा दिया गया है। कार को भी सीज कर दिया गया है।