{"_id":"584857f44f1c1b104f449586","slug":"station-silence-due-to-13-trains-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटलतीफी पर 13 ट्रेनें रद, स्टेशन पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटलतीफी पर 13 ट्रेनें रद, स्टेशन पर सन्नाटा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:03 AM IST
सार
- टिकट वापसी से रेलवे को नुकसान
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी का यह आलम है कि लगातार सातवें दिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बुधवार को 13 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। जबकि 250 से अधिक ट्रेनें 8 से 16 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसका असर रेलवे के राजस्व पर भी पड़ रहा है। यात्री टिकट कैंसल करा रहे हैं। बुधवार को तो सेंट्रल स्टेशन पर सन्नाटा दिखा। ज्यादातर लोग बसों और निजी टूर ट्रैवेल्स एजेंसियों से यात्रा के लिए संपर्क कर रहे हैं।
यह ट्रेनें निरस्त हुईं
बुधवार को रेलवे ने 13 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, इलाहाबाद संगम लिंक एक्सप्रेस, पटना-अजमेर जियारत एक्सप्रेस, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, दिल्ली-जय नगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयाग कानपुर एक्सप्रेस, बनारस-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस, कानपुर-इलाहाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस, दिल्ली-सियालदाह संपर्कक्रांति एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है।