फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   State medical institutes will do joint research on hepatitis

Kanpur News: प्रदेश के चिकित्सा संस्थान हेपेटाइटिस पर मिलकर करेंगे शोध

Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
State medical institutes will do joint research on hepatitis
कानपुर। हेपेटाइटिस के बढ़ते फैलाव को देखते हुए प्रदेश के चार चिकित्सा संस्थान मिलकर शोध करेंगे। इसके तहत रोगों की जटिलता और इससे शरीर को होने वाली क्षति को बचाने के लिए दवाएं भी खोजी जाएंगी। खासतौर पर हेपेटाइटिस बी और सी के लिए रणनीति तैयार की गई है। संक्रमण की शुरुआत में पहचान करने के लिए नगरीय और ग्रामीण इलाकों में इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ, बीएचयू मेडिकल कॉलेज और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ साथ मिलकर काम करेंगे। इसके लिए इन चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों में कई बार वार्ता हो चुकी है और साझा रणनीति को हरी झंडी दे दी गई है। मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी की समस्या बढ़ रही है। इसके लिए संयुक्त रूप से रणनीति बनाई गई है। संयुक्त अभियान में हेपेटाइटिस ए और ई को भी शामिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस सी को पूरी तरह से खत्म करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ लाइलाज बीमारी हेपेटाइटिस बी के लिए दवाओं की खोज की जाएगी। इसके लिए अभी वैक्सीन तो बनी है लेकिन संक्रमण हो गया तो फिर ठीक नहीं होता। एसजीपीजीआई के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अमित गोयल, केजीएमयू के डॉ. अमित रूंगटा, बीएचयू के डॉ. विनोद कुमार इस संयुक्त अभियान में शामिल हैं। अभियान के तहत रोगियों के सैंपल की विशेष जांच होगी जिससे वायरस के स्ट्रेन आदि के संबंध में पता किया जाएगा। इसी से वायरस को खत्म करने के लिए दवाएं तैयार हो सकेंगी। हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण का फैलाव नगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed