फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sport

हमीरपुर : कन्नौज की टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन

Thu, 20 Oct 2022 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
sport
राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में बाधा दौड़ दौड़ती बालिकाएं। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। विद्या भारती से जुड़े स्कूलों की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में कन्नौज की टीम ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है। झांसी की टीम दूसरे और फतेहपुर की तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में हमीरपुर की टीम द्वितीय और किशोर बालक वर्ग में तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रांतीय शारीरिक प्रमुख राकेश ने बताया कि शिशु वर्ग में आरुषि सिंह, बाल वर्ग में कन्नौज के रितांशु, किशोर वर्ग में फतेहपुर की खुशबू यादव व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। चक्का फेंक में बांदा की पूनम और तरुण वर्ग में नितिन पाल चैंपियन बने।
विज्ञापन

मेजबान विद्यालय के शारीरिक आचार्य अमर सिंह संकुल चैंपियनशिप में शिशु बाल वर्ग में कन्नौज प्रथम, झांसी द्वितीय, फतेहपुर की टीम तृतीय रही। बालिका वर्ग में कन्नौज की टीम प्रथम, हमीरपुर द्वितीय, फतेहपुर की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर बालक वर्ग में कन्नौज की टीम प्रथम, फतेहपुर की द्वितीय और हमीरपुर की तृतीय रही।
बालिका वर्ग में झांसी प्रथम, बांदा द्वितीय फतेहपुर तृतीय रहे। बालक तरुण वर्ग में कन्नौज प्रथम, जालौन द्वितीय, दिबियापुर तृतीय, बालिका वर्ग में कानपुर प्रथम, फतेहपुर द्वितीय, झांसी तृतीय स्थान पर रहे। मार्च पास्ट में झांसी प्रथम, बांदा द्वितीय व जालौन तृतीय रहे।
प्रतियोगिता में 248 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 3 से 7 नवंबर तक गोरखपुर में वाले वाले क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश निरीक्षक आत्मानंद सिंह, संभाग निरीक्षक भगवान सिंह सेंगर, प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता, कमलकांत मिश्र, वेदप्रकाश शुक्ल, अमर सिंह मौजूद रहे। संचालन बलराम सिंह ने किया।

राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में ऊंची कूद कूदता छात्र। संवाद

राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में ऊंची कूद कूदता छात्र। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed