{"_id":"68acc8db52042196c30460a0","slug":"special-trains-will-run-from-kanpur-central-station-for-kolkata-and-asarwa-kanpur-news-c-362-1-ka11006-129829-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोलकाता और असरवा के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोलकाता और असरवा के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से चलेंगी विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
कानपुर। त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और असरवा (अहमदाबाद) के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन से स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। कोलकाता के लिए 04153 स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर से 13 नवंबर तक हर गुरुवार को सेंट्रल से चलेगी।
यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी और फतेहपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम, गया रुकते हुए दूसरे दिन सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 04154 स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर से 14 नवंबर तक हर शुक्रवार को कोलकाता से चलेगी। वहां से सुबह 10:45 बजे चलकर उसी रास्ते से होते हुए शनिवार की सुबह 4:30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। वहीं 01905 स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 22 सितंबर से तीन नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी।
यह ट्रेन सेंट्रल से सुबह 8:15 बजे चलकर टूंडला, गंगापुर सिटी होते हुए मंगलवार शाम 5:45 बजे असरवा पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 01906 स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 9:15 बजे असरवा से चलकर उसी रास्ते से होते हुए दूसरे दिन बुधवार को कानपुर सेंट्रल पर सुबह 7:00 बजे आएगी। (संवाद)