फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP will connect youth and students to strengthen the constitution

Kanpur News: संविधान की मजबूती के लिए युवाओं-छात्रों को जोड़ेगी सपा

Mon, 09 Jun 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
SP will connect youth and students to strengthen the constitution
बाबा वाहिनी के महासम्मेलन में मौजूद पदा​धिकारी - फोटो : संगठन
कानपुर। भाजपा सीमित तानाशाही की ओर बढ़ रही है। संविधान की मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी युवाओं और छात्रों को जोड़ेगी। यह बात रविवार को सपा के महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कही।
विज्ञापन


ये बातें उन्होंने चमनगंज स्थित हिना मैरिज हॉल में सपा बाबा वाहिनी के महासम्मेलन में कहीं। बाबा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि सपा बाबा वाहिनी डाॅ. आंबेडकर की नीतियों को लेकर प्रत्येक बूथ पर गोष्ठी का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


पीडीए मिशन चलाकर एक हजार परिवारों को जोड़ा जाएगा और स्वप्न दिखाकर रोजगार छीनने वाली सरकार के कार्यों का अवलोकन कर भयावह हो रही स्थिति से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड-71 के पार्षद लियाकत अली ने उनका और महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासम्मेलन में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, शीतला चरण वर्मा, रजत मिश्रा, दीपक खोटे, शादाब आलम, शिवकुमार वाल्मीकि, उमा देवी, पंकज बाथम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed