{"_id":"69ff9dc94fb30e0638034c6a","slug":"sp-split-on-the-issue-of-parade-ground-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1518343-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परेड मैदान के मुद्दे पर सपा में दो फाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परेड मैदान के मुद्दे पर सपा में दो फाड़
विज्ञापन
कानपुर। परेड मैदान से दुकानदारों को हटाने के मामले में सपा की महानगर इकाई और पार्टी के विधायकों ने अलग-अलग ढपली बजाई। संगठन ने अलग कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया और विधायक अलग सभा में जाकर शामिल हुए। सपा विधायक उसे अपना कार्यक्रम बताते रहे। कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि यह उनका कार्यक्रम था, सपा विधायक आ गए थे।
परेड मैदान से तीन दिन के अंदर दुकानें हटाने के संबंध में प्रशासन ने दुकानदारों आदेश दिया है। शनिवार को सपा की महानगर इकाई ने अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अगुवाई में सपाइयों ने कलक्ट्रेट जाकर एसीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें सपा के तीन विधायकों में से एक भी नहीं आया। इसके बाद सपा के आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, कैंट के हाजी मो. हसन रूमी और सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी परेड की सभा में शामिल हुईं। परेड की सभा में संगठन का कोई पदाधिकारी नहीं दिखा।
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराकर परेशान दुकानदारों के लिए ज्ञापन दिया गया था। विधायकों की बात पर बोले कि पार्टी के कार्यालय के माध्यम से उन्हें सूचना दे दी गई थी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि परेड में दुकानदारों के साथ बात करने का कांग्रेस का कार्यक्रम था। इसमें सपा के विधायक आ गए थे। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि पार्टी कार्यालय से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। परेड उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। शुक्रवार को भी वे वहां गए थे। शनिवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। यह पूछने पर कि कांग्रेस अध्यक्ष गुप्ता इसे अपना कार्यक्रम बता रहे, उन्होंने कहा कि जो कह रहा है, वह सब बेकार है।