सपा नेता की गिरफ्तारी का मामला: जिलाध्यक्ष के बयान पर भड़के पदाधिकारी, बोले- बेहद निंदनीय, जानें क्या कहा था
Hamirpur News: सपा जिलाध्यक्ष ने कहा था कि केशव बाबू सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ क्या मामला दर्ज हुआ है उन्हें जानकारी नहीं हैं। वह एक निष्क्रिय पदाधिकारी हैं। वह कभी भी बैठकों में भाग नहीं लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में धोखाधड़ी में सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान द्वारा निष्क्रिय कार्यकर्ता बताए जाने पर पदाधिकारियों ने बयान की निंदा की है। पार्टी के नाम से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप में पदाधिकारी जमकर बयानबाजी कर रहे है।
सपा के मिथिलेश कुशवाहा ने आरोपी केशवबाबू शिवहरे, उनके बेटे दीपक व भाई विष्णु शिवहरे सम्मानित बताया। साथ ही, मुकदमा दर्ज होने का कारण राजनैतिक बताया। उन्होंने कहा कि केशव बाबू व उनके भाई का लोकसभा चुनाव में खासा दखल रहता है। इनके द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रथयात्रा के दौरान पार्टी की खासी मदद की गई।
बता दें कि मौदहा कस्बा निवासी सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत उसके भाई व बेटे के खिलाफ फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने व मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
फर्जी ढंग से बैनामा कराने का है मामला
क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी नीरज सिंह पुत्र शिव नारायन सिंह ने बताया कि केन नदी किनारे स्थित खेत के कुछ हिस्से का मौदहा कस्बा निवासी दीपक शिवहरे ने उसके पिता से जुलाई 2019 में फर्जी ढंग से बैनामा करा लिया। रुपये भी नहीं दिए।
आरोपियों ने उसे मारने की भी कोशिश की
शेष जमीन हड़पने के लिए भी दीपक, उसके पिता केशव बाबू व चाचा विष्णु शिवहरे ने पिता पर दबाव बनाया। करीब डेढ़ माह बाद सदमे से पिता की मौत हो गई और उक्त लोगों ने उसे भी मारने की कोशिश की। डर से वह बांदा जनपद के बिसंडा थाने के इटरा मिलौली गांव निवासी मौसा रामबाबू के यहां रहने लगा।
हिस्ट्रीशीटर हैं तीनों आरोपी
19 जुलाई को वह गांव आया था। उसी दौरान पढ़ोरी गांव से उक्त लोग जबरन उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर मौदहा ले गए और वहां मारपीट कर सादे कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।
केशव बाबू सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ क्या मामला दर्ज हुआ है उन्हें जानकारी नहीं हैं। वह एक निष्क्रिय पदाधिकारी हैं। वह कभी भी बैठकों में भाग नहीं लेते हैं। -मो. इदरीश, सपा जिलाध्यक्ष