फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP Leader Stages Protest Against Demolition of Shop in Araul

कानपुर: दुकान गिराने पर भड़कीं सपा नेत्री, दूसरे दिन फिर धरने पर बैठीं; एसडीएम-एसीपी ने लिया ज्ञापन

Thu, 10 Sep 2026 01:02 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 10 Sep 2026 01:02 PM IST
सार

Kanpur News: अरौल स्थित नेहरू विद्यालय मार्केट में सरकारी जमीन पर बनी दुकान गिराए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को हुई कार्रवाई के विरोध में सपा नेत्री रचना सिंह गौतम गुरुवार सुबह समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं।

विज्ञापन
SP Leader Stages Protest Against Demolition of Shop in Araul
एसडीएम और एसीपी ने लिया ज्ञापन - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान गिराने की कार्रवाई का विरोध किया। दरअसल, बुधवार को तहसीलदार अभिनव चंद्रा राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ नेहरू विद्यालय मार्केट पहुंचे थे। प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर बनी दुकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की जानी थी। 

विज्ञापन

इसी दौरान सपा नेत्री रचना सिंह गौतम और उनके पति पंकज यादव मौके पर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस बल के साथ लोगों की भीड़ भी जुट गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सपा नेत्री और उनके समर्थक कार्रवाई के विरोध में डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेत्री और तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने पंकज यादव को हिरासत में लेकर मौके से हटाया। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर से दुकान को ढहा दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान को पर्याप्त नोटिस दिए बिना मनमाने तरीके से गिराया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

विज्ञापन

दूसरे दिन फिर धरने पर बैठीं सपा नेत्री

बुधवार की कार्रवाई के बाद गुरुवार सुबह रचना सिंह गौतम दोबारा समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान गिराए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

धरने की सूचना पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त अंकित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सपा नेत्री और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी बात सुनी। इसके बाद सपा नेत्री की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed