{"_id":"616085248ebc3ed32a7b73bf","slug":"sp-gave-a-check-of-20-lakhs-to-manish-gupta-family-irfan-solanki-said-questions-are-raising-on-intention-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सपा ने मनीष के परिजनों को दिया 20 लाख का चेक, कहा- भाजपा की नीयत पर संदेह, नहीं किया वादा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सपा ने मनीष के परिजनों को दिया 20 लाख का चेक, कहा- भाजपा की नीयत पर संदेह, नहीं किया वादा पूरा
Fri, 08 Oct 2021 11:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:21 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 सितंबर को कानपुर में मनीष के परिजनों से मुलाकात करने आए थे और 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर में पुलिसकर्मियों के हाथों मारे गए बर्रा के मनीष गुप्ता के परिजनों को शुक्रवार को उनके घर जाकर 20 लाख रुपये का चेक दिया। सपा नेताओं ने 10 लाख रुपये का चेक मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता और 10 लाख रुपये का चेक उनके पिता नंद किशोर गुप्ता को दिया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 सितंबर को कानपुर में मनीष के परिजनों से मुलाकात करने आए थे और 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। बर्रा में कानपुर देहात के युवा सपा नेता हर्ष यादव की मौत पर भी परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक सपा नेताओं ने उनके घर जाकर सौंपा।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं का सहयोग शुरू से मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। चेक देने पहुंचे सपा विधायक इरफान सोलंकी ने बताया कि अभी तक मृतक आश्रिता को नौकरी नहीं दी गई है। इससे नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का कथन शायद यहां के अधिकारियों तक नहीं पहुंचा है। समाजवादी पार्टी मृतकों के परिजनों को इंसाफ मिलने तक और उनसे किए गए वादों को पूरा होने तक लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 20 लाख रुपये देने का वादा किया था, जिसे शुक्रवार को निभाया गया। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को आंदोलन न बनाती तो सरकार 10 लाख रुपये देकर मामला दबा देती। सपा ने 20 लाख रुपये की मदद की है।
उन्होंने कहा कि शर्म आती है भाजपा नेताओं पर, जो मृतक के परिजनों को सरकारी मदद मिलने पर श्रेय लेने की होर्डिंग लगाते हैं। उसमें भी जाति-बिरादरी की राजनीति कर रहे हैं। चेक को देने सपा के दोनों विधायक, नगर अध्यक्ष डॉ. इमरान, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल और एमएलसी दिलीप सिंह यादव उर्फ कल्लू यादव मौजूद रहे।