फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP family not to worry from UPCOCA - Keshav

यूपीकोका से 'न घबराए सपा परिवार', ये केशव का कटाक्ष है या हमदर्दी

Sat, 30 Dec 2017 05:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
SP family not to worry  from UPCOCA - Keshav
केशव प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि सपा परिवार को उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (यूपीकोका) से घबराने की जरूरत नहीं है। यूपीकोका प्रदेश में संगठित अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए लाया गया है। भले ही वे भूमाफिया, नकल माफिया अथवा खनन माफिया हों। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर सभागार में नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में आयोजित अटल अलंकरण समारोह में बोल रहे थे। 
विज्ञापन



उप मुख्यमंत्री का यह कटाक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर आया जिसमें उन्होंने यूपीकोका को प्रदेश की जनता के साथ धोखा करार दिया था। उपमुख्यमंत्री ने कहाकि किसी भी तरह का अपराध यदि एकजुट होकर किया जाता पाया गया तो यह कानूून उन्हें छोड़ेगा नहीं। भाजपा किसी राजनीतिक लाभ के लिए इस कानून का इस्तेमाल नहीं करेगी। भाजपा की ऐसी फितरत नहीं रही है। अखिलेश बिना वजह इस कानून से भयभीत हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहाकि प्रदेश के किसानों के हितों के लिए सरकार गंभीर है। फसल का उचित मूल्य मिले, इसके लिए कड़ी निगरानी करवाई जा रही है। इस दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों और कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। बोले- कार्यकर्ताओं की वजह से ही भाजपा 2014 से लगातार जीतती आई है। यह सिलसिला 2019 में भी जारी रखना है। देश से धारा 370 का कानून हटाना है तो 370 से ज्यादा सीटें दिलानी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर का स्थान पहले से ऊंचा होगा 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला पांडेय और पार्षदों से कहाकि कानपुर के लिए यह स्वर्णिम काल है। शहर से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है। इस शहर के विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर का जो रुतबा कुछ दशक पहले था, आने वाले वर्षोें में उससे कहीं अधिक ऊंचा होगा। 


पत्रकार हत्याकांड का खुलासा जल्द 
बिल्हौर के पत्रकार नवीन गुप्ता की हत्या का खुलासा न होने के सवाल पर उन्होंने भरोसा दिया कि इस पर मुख्यमंत्री तक गंभीर हैं। पुलिस को सही खुलासे का टास्क दिया गया है। इस पर काम हो रहा है। जल्द ही हत्यारोपी सामने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed