{"_id":"6aad8ff0860b30bae70f1c90","slug":"sought-blessings-for-prosperity-from-bappa-after-the-idol-immersion-kanpur-news-c-220-1-ka21001-149169-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मूर्ति विसर्जन कर बप्पा से मांगा समृद्धि का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मूर्ति विसर्जन कर बप्पा से मांगा समृद्धि का आशीर्वाद
Sat, 19 Sep 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में चल रहे आस्था व उल्लास के महापर्व गणेश महोत्सव का कई स्थानों पर शुक्रवार को समापन हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप, गुलाल की बौछार और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के गूंजते जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों को जल में विसर्जित कर विदाई दी।
अकबरपुर सहित रूरा, रसूलाबाद व अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही पूजा पंडालों और घरों में विशेष आरती, हवन तथा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता को प्रिय मोदक और दुर्वा अर्पित कर परिवार व समाज की खुशहाली, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके पश्चात बप्पा की भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें युवा, महिलाएं और बच्चे नाचते-गाते हुए शामिल हुए।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। नदियों और नहरों के बजाय कई स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम कुंडों (इको-फ्रेंडली विसर्जन स्थलों) में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। प्रशासन और पुलिस की टीम सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों तथा विसर्जन स्थलों पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
...................
गणपति बप्पा मोरया जयघोष के साथ किया मूर्ति विसर्जन
रसूलाबाद। शास्त्री नगर में आयोजित गणेश महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने गणेश मूर्ति का विसर्जन करने के लिए शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए, जो मार्ग में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे। यात्रा केशवनगर, बिल्हौर रोड, विषधन रोड होते हुए लालू स्थित राम गंगा नगर पहुंची। जहां सभी ने मूर्ति को विसर्जित करने अगले वर्ष दोबारा से आने के लिए श्रीगणेश को आमंत्रित किया। इससे पहले भंडारे का आयोजन किया जिसमें आसपास के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यहां राजीव शुक्ला, संदीप शुक्ला, मनोज शुक्ला,अमित अवस्थी, पिंकू दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
..................
श्रद्धालुओं ने निकाली विसर्जन यात्रा
रूरा। नगर के सब्जी बाजार मंडी में आयोजित गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। आयोजकों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणेश मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली। इस दौरान सभी ने मूर्ति को अबीर-गुलाल लगाकर अगले वर्ष दोबारा से आने का आमंत्रण दिया। आदर्श सामाजिक युवा मंडल की तरफ से निकाली गई यात्रा बालाजी मंदिर के पास विसर्जित की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यहां चेयरमैन रामजी गुप्ता, लल्ला, विपिन, प्रशांत, झल्लू, लालू, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)