फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   some peoples are sad who had 786 series note

786 के लकी नंबरों का कलेक्शन करने वाले मायूस

Tue, 15 Nov 2016 10:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
some peoples are sad who had 786 series note
अबजद से इसका नंबर निकालने पर 786 आता है
1000 और 500 रुपये की नोटबंदी के फैसले से 786 के लकी नंबरों का कलेक्शन करने वाले लोग मायूस हैं। आम तौर पर इस लकी नंबर के नोट को लोग सहेज कर रखते हैं और अक्सर शुभ कामों में इस नंबर के नोटों से ही शुरुआत करते हैं। चमनगंज निवासी शारिक अल्वी पिछले आठ सालों से 786 डिजिट के नोटों का कलेक्शन कर रहे हैं। उनके पास इस नंबर के सौ से ज्यादा नोट हैं। उनका कहना है कि आम तौर पर बेटी की शादी में रस्म, रिश्ता पक्का होने या शौहर मेहर की रकम में ऐसे नोटों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करना शुभ माना जाता है। शारिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र और ई मेल करके गुहार लगाई है कि वे उनकी और उनकी तरह कलेक्शन करने तमाम लोगों को इस डिजिट के नए नोट वापस करा दें। अरबी भाषा का एक शब्द है ‘अबजद’। इसका मतलब किसी भी विद्या को सीखने की पहली स्थिति है। किसी भी अरबी शब्द के नंबर निकालने की विधा से नंबर निकाले जाते हैं। इस्लाम में कोई भी शुभ काम करने से पहले बोला जाता है ...बिस्मिल्लाह हिर रहमानिर रहीम... अर्थात ‘शुरू करता हूं उस अल्लाह के नाम से जो बेहद रहम वाला है’। अबजद से इसका नंबर निकालने पर 786 आता है। अरबी के अक्षर अलिफ, बे, ते के नंबरों से वाक्य का नंबर निकाला जाता है। खास बात यह है कि अगर अरबी अक्षरों से ‘हरे कृष्णा’ का नंबर निकालें तो भी 786 नंबर ही प्राप्त होगा। इस हिसाब से यह हिंदू और मुस्लिम दोनों के लिए लकी नंबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed