{"_id":"587733d74f1c1bc156ba8a77","slug":"so-cold-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों पर पड़ रहा पाला, परिंदे त्याग रहे प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों पर पड़ रहा पाला, परिंदे त्याग रहे प्राण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
खेतों पर पाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूपी में हो रही भीषण गलन से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए हैं और दांत किटकिटाने लगे हैं। खेतों पर पड़ रहे पाला की वजह से किसान परेशान हैं तो परिंदे अब प्राण त्याग रहे हैं। अगर यही हालात रहे तो सर्दी से अकाल मौतों को गिनना मुश्किल हो जाएगा। 7.2 किलो मीटर प्रति घंटा रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं ने सर्दी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। मौसम विभाग की माने तो बुधवार की रात सबसे ज्यादा सर्दी पड़ी है।
कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित सेंट्रल यूपी में गलन बढ़ गई है। एक दिन में ही न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। गुरुवार को दिन में धूप खिली लेकिन गलन बरकरार रही। एक दिन में ही अधिकतम पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। यह पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से सर्दी का सितम बढ़ेगा। गलन ज्यादा हुई तो अधिकतम, न्यूनतम पारा और नीचे आएगा। इस मौसम का फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।