फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Snake bites him 7 times in 40 days, Health and revenue department will take responsibility for Vikas safety

अब खुलेगा हर राज: 40 दिन में 7 बार सांप ने काटा, अब CCTV की निगरानी में रहेगा विकास

Tue, 16 Jul 2024 05:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jul 2024 05:36 PM IST
सार

Fatehpur News: विकास को सात बार सांप काटने के मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। विकास को जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Snake bites him 7 times in 40 days, Health and revenue department will take responsibility for Vikas safety
सांप काटने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात बार संर्प दंश से पीड़ित युवक की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वास्थ्य और राजस्व विभाग टीम को सौंपी गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित के गांव सौंरा पहुंचकर उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन पीड़ित की मां ही सामने आई। टीम ने उनकी काउंसिलिंग की। वहीं सीएमओ राजीव नयन गिरी का कहना है कि एक बार सांप काटने की पुष्टि हुई है। छह अन्य बार काटने संबंधी जानकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी।

विज्ञापन


वहीं जांच टीम को निजी हास्पिटल से पूरी रिपोर्ट नहीं मिली है। मलवां थाने के सौंरा निवासी सुरेंद्र द्विवेदी के बड़े बेटे विकास द्विवेदी को दो जून से 11 जुलाई के बीच सात बार सर्प डस चुका है। हर बार उसका इलाज रामसनेही नर्सिग होम जीटी रोड में हुआ है। मामला सुर्खियों में आने के बाद डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 40 दिन में एक ही व्यक्ति से सर्प डसने के मामले की तह पर जाने की कोशिश शुरू की है।

विज्ञापन

इसके तहत 9इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेश, एसीएमओ डॉ. इश्यिाक और वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनके सक्सेना को शामिल किया गया है। हालांकि अभी तक इस टीम ने मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दी है। उधर, सोमवार को विकास द्विवेदी परिजनों के साथ बालाजी से घर लौट आया है।

मंगलवार को गोपालगंज पीएचसी की टीम ने सौरा गांव में सर्प दंश से पीड़ित युवक के परिजनों से मिली। उनकी मां की काउंसिलिंग की। सीएमओ राजीव नयन गिरी ने बताया कि विकास को जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखने का निर्णय लिया गया है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम उसकी निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed