फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Slowness in shifting electricity poles, waiting for road widening increases

Kanpur News: बिजली पोल शिफ्ट करने में सुस्ती, सड़क चौड़ीकरण का इंतजार बढ़ा

Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Slowness in shifting electricity poles, waiting for road widening increases
कानपुर देहात। जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े नबीपुर-गजनेर मार्ग का चौड़ीकरण गति नहीं पकड़ रहा है। इसकी वजह बिजली के पोल शिफ्ट करने में सुस्ती है। मार्च में 1.40 करोड़ रुपये लेकर भी बिजली निगम तेजी से काम नहीं करा रहा है। करीब 100 पोल ही शिफ्ट हो सके हैं। अभी 327 पोल शिफ्ट होना बाकी हैं। इधर गड्ढायुक्त मार्ग पर वाहन सवार हिचकोले भरा सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नबीपुर-गजनेर मार्ग चार लेन करने के लिए शासन ने 42 करोड़ की मंजूरी बीते साल दी थी। कुल 3.6 किमी सड़क चौड़ीकरण किया जाना है। इसमें इस मार्ग के दोनों ओर लगे 427 बिजली पोल बाधक बने हैं। इन पोलों को शिफ्ट करने के लिए मार्च में लोक निर्माण विभाग की ओर से बिजली निगम को धनराशि भुगतान कर दिया गया। इसके बाद करीब पांच माह तक बिजली निगम ने पोल शिफ्ट कराने की सुध नहीं ली।
विज्ञापन

बीते माह पोल शिफ्ट कराने का काम शुरू कराया गया है। मगर काम की गति बेहद सुस्त है। अब तक करीब सौ बिजली पोल ही शिफ्ट हो सके हैं। सड़क चौड़ीकरण में लगे ठेकेदार ने नबीपुर में हाईवे से लगे इस मार्ग पर करीब सौ मीटर हिस्सा खोेदवा दिया मगर बिजली पोल बाधक बनने से सड़क चौड़ीकरण कार्य अटका है। लोगों को कहना है कि बिजली निगम की सुस्ती से इस मार्ग पर सुगम आवागमन का इंतजार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




........................

बिजली पोल हटें तब कट पाएंगे पेड़
वन निगम को इस मार्ग पर अब 140 पेड़ काटने हैं। पूर्व में इन पेड़ों को चिन्हित किया चुका है। करीब दो माह से वन निगम इन पेेड़ों को इसलिए नहीं कटवा पा रहा है क्योंकि बिजली लाइनें आड़े आ रही हैं। बिजली लाइनें शिफ्ट होने पर ही पेड़ों को कटवाया जा सकेगा। संवाद

...........................
वर्जन..........
बिजली निगम पहले पोल शिफ्ट करने के लिए तारीखे देता रहा। पिछले माह पोल शिफ्ट करने का काम शुरू कराया गया है मगर काम की गति सुस्त है। इसकी वजह से पेड़ काटने का काम भी रुका है और सड़क निर्माण में अड़चन बनी है। - साहिबे आलम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड -1

...............

वर्जन..........

कई फीडरों की लाइनें सड़क के दोनों ओर से निकलीं हैं। इन बिजली लाइनों को शिफ्ट करने में समय लगेगा। ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया है। बारिश की वजह से भी काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। - सुमित व्यास, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed