फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sleeper bus became a ball of fire, 120 passengers narrowly left

स्लीपर बस बनी आग का गोला, खिड़की से कूदकर बचाई जान

Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sleeper bus became a ball of fire, 120 passengers narrowly left
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गोंडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आग का गोला बन गई। बस में सवार 120 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने खिड़की और इमरजेंसी दरवाजे से कूदकर जान बचाई। कूदने के दौरान 12 लोग चोटहिल हो गए। आग की वजह एसी में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के टिटोड़ा गांव निवासी चालक जितेंद्र सिंह पुत्र मानिकराव स्लीपर बस को लेकर गोंडा से दिल्ली जा रहा था। बस में द्वितीय चालक बनवारी पुत्र धन्नो निवासी परसाधना थाना पकौलिया जनपद बस्ती के अलावा 120 यात्री थे। शुक्रवार की रात दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर कन्नौज-औरैया बार्डर के पास बस के एसी में शार्ट सर्किट हो गया। उस समय सभी यात्री गहरी नींद में सोए थे। बस में आग लगी देख सवार लोगों ने खिड़की और इमरजेंसी दरवाजे से नीचे कूदकर अपनी बचाई।
विज्ञापन

बस में आग लगने से एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया और कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। दमकल की मदद से दो घंटे बाद बस में लगी आग बुझ सकी। आग से बस पूरी तरह तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया। सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बस को टोल प्लाजा पर खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed