फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Slaps in protest against the challan, SPs surrounded the police station in protest, ACP said action will be ta

Kanpur: चालान के विरोध में जड़े थप्पड़...विरोध में सपाइयों ने घेरा थाना, एसीपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Sat, 02 Sep 2023 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Sep 2023 04:14 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि वाहन गलत तरीके से खड़ा था इसलिए चालान किया गया था। विधायक ने अभद्रता का आरोप लगाया है। यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है, तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Slaps in protest against the challan, SPs surrounded the police station in protest, ACP said action will be ta
सपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहन के हुए चालान का विरोध करने पर पुलिस ने युवक को पीट दिया। इसके विरोध में आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कलक्टरगंज एसीपी ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

उन्होंने विधायक को आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इलाके में रहने वाले आशुतोष चौरसिया अपना वाहन कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा कर किसी काम से चले गए। इस बीच गश्त पर निकले चौकी इंचार्ज ने यातायात प्रभावित होने पर वाहन का चालान कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब आशुतोष ने चालान का विरोध किया तो चौकी इंचार्ज ने कई थप्पड़ जड़ दिए। साथ मौजूद आशुतोष की मां ने विधायक अमिताभ बाजपेई को घटना की जानकारी दी तो वह अपने समर्थकों के साथ कलक्टरगंज थाने पहुंच गए। समर्थकों ने चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगा हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पुष्टि होती है, तो होगी कार्रवाई
सूचना पर पहुंचे एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि वाहन गलत तरीके से खड़ा था। इसलिए चालान किया गया था। मामले में विधायक ने अभद्रता का आरोप लगाया है। यदि जांच में इसकी पुष्टि होती है, तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed