फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sixteen people injured in Truck taxi collision

ट्रक की टक्कर से बाइक पर जा गिरी टेंपो, 16 यात्री घायल, 4 गंभीर

Thu, 18 Oct 2018 06:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 Oct 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
sixteen people injured in Truck taxi collision
घायलों को देखते क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में सौरिख रोड पर ललकापुर गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो मोटरसाइकिल से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत 16 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चार गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


छिबरामऊ- सौरिख रोड पर गुरुवार की दोपहर ट्रक की टक्कर से यात्रियों से भरा एक टेंपो सामने जा रही मोटर साइकिल से टकराकर पलट गया। टेंपो पलटने से बाइक सवार चिंकी पुत्र रामबरन और शांतनु पुत्र नन्हे निवासी कनकली, नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद घायल हो गए। वहीं टेंपो सवार  खोजीपुर गांव निवासी सरबरी बेगम (55) पत्नी इसरार, शहनाज बेगम (45) पत्नी इकरार, अवैश (5) पुत्र कासिम, जुनैद (4) पुत्र इकरार, गुलफशा (19) पत्नी रिजवान, आमना बेगम पत्नी सगीर खां, अतरौली गांव की सोनाली पुत्री महेश, राखी (14) पुत्री सतीश वर्मा, वर्षा पुत्री सर्वेश, मंशा पुत्री राकेश, डिंपल पुत्री राकेश, रिमझिम पुत्री राकेश कुमार, लता पत्नी राकेश और लक्ष्मी पुत्री राकेश गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

sixteen people injured in Truck taxi collision
स्ट्रेचर से घायल को ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल चिंकी, शांतनु को मिनी पीजीआई सैफई तथा सरबरी बेगम व शहनाज बेगम को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर किया गया। हादसे की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम व कोतवाल संतोष कुमार व्यास अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी ली। हादसे के समय बाइक सवार चिंकी व शांतनु हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे दोनों के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। 

सौ शैय्या अस्पताल में एक साथ 16 घायल पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड छोटा पड़ गया। आनन-फानन में इमरजेंसी वार्ड में पहले से शिफ्ट कुछ मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। इसके बाद भी बेड कम होने के कारण कुछ घायलों का गायनी वार्ड में उपचार किया गया। दोपहर में अस्पताल पहुंचे घायलों का इमरजेंसी वार्ड व गायनी वार्ड में उपचार किया गया। हालांकि गायनी वार्ड में ज्यादातर स्टाफ के ड्यूटी से नदारद होने के कारण घायल उपचार के अभाव में तड़पते रहे। डॉक्टरों की सूचना पर करीब एक घंटे बाद स्टाफ पर पहुंचा, लेकिन तब तक घायल रेफर किए जा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed