{"_id":"5cbb28cebdec22143d398f43","slug":"six-train-cancelled-after-poorva-express-derailed-at-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल हादसा: अप डाउन की छह ट्रेनें रद्द, कानपुर-फतेहपुर रेलमार्ग पर दिखा दुर्घटना का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल हादसा: अप डाउन की छह ट्रेनें रद्द, कानपुर-फतेहपुर रेलमार्ग पर दिखा दुर्घटना का असर
Sat, 20 Apr 2019 09:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : डेमो
कानपुर-फतेहपुर रेल मार्ग पर ट्रेन हादसे का प्रभाव झांसी चित्रकूट व मुुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर भी पड़ा है। शनिवार को अप व डाउन की छह ट्रेनें रद्द की गईं। इससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अन्य रूटों में इलाहाबाद झांसी व कानपुर मार्ग की दस ट्रेनें चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरीं।
विज्ञापन
पूर्वा एक्सप्रेस के पटरी से डीरेल होने और कई यात्रियों के घायल होने के बाद दुघर्टना वाले मार्ग पर रेल यातायात सुधार का काम जारी है। इसके चलते मानिकपुर व चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे मार्ग पर भी प्रभाव पड़ा। सबसे पहले अप डाउन की पैसेंजर समेत एक मार्ग की इंटरसिटी रद्द हो गई। सुबह से स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
ट्रेन दुर्घटना के कारण इलाहाबाद व झांसी मार्ग के बीच कई अन्य रूट की ट्रेनें भी गुजारी गईं
स्टेशन प्रबंधक एके पांडेय ने बताया कि यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए सुबह से ही एनाउंस किया गया। कानपुर फतेहपुर मार्ग पर ट्रेन दुर्घटना के कारण इलाहाबाद व झांसी मार्ग के बीच कई अन्य रूट की ट्रेनें भी गुजारी गईं। कुछ ऐसा ही हाल मानिकपुर जंक्शन का भी रहा। स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए समय से एनाउंस किया गया है। अभी तक दुर्घटना के बाद से इस रूट से बाया चित्रकूट 12581,12569,12379,12309,12423 व 12367 नंबर की ट्रेनें गुजरी हैं।
यह ट्रेनें रद्द हुईं
झांसी- इलाहाबाद पैसेंजर 54159, इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर 54160, इलाहाबाद- चित्रकूट इंटरसिटी 22441 व 22442, कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर 51801 व 51802 को अनिश्चितकाल के लिए रद्द किया गया है।
यह ट्रेनें रद्द हुईं
झांसी- इलाहाबाद पैसेंजर 54159, इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर 54160, इलाहाबाद- चित्रकूट इंटरसिटी 22441 व 22442, कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर 51801 व 51802 को अनिश्चितकाल के लिए रद्द किया गया है।