फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six special trains for Bihar via Kanpur on Chhath, Railways is running these trains, know the route and timing

रेल यात्री ध्यान दें: छठ पर जाना है घर, इन ट्रेनों में मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे चला रहा ये स्पेशल ट्रेनें

Fri, 17 Nov 2023 07:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Nov 2023 07:31 PM IST
सार

Kanpur News: ट्रेन नंबर 05013 गोरखपुर से 24 नवंबर और एक दिसंबर को सुबह नौ बजे चलेगी। शाम चार बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन दोपहर साढ़े 12 बजे पनवेल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05014 पनवेल से 25 नवंबर और दो दिसंबर को दोपहर ढाई बजे चलेगी।

विज्ञापन
Six special trains for Bihar via Kanpur on Chhath, Railways is running these trains, know the route and timing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले से चल रहीं स्पेशल ट्रेनों में सीटें न होने के कारण रेलवे ने कानपुर होकर छह स्पेशल ट्रेनें बिहार के लिए चलाई हैं। ये ट्रेनें गुजरात के उधना, महाराष्ट्र के पनवेल और दिल्ली से चलेंगी। दो ट्रेनें एक ही फेरा लेंगी।

विज्ञापन

ये हैं स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 05177 छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन से 20 और 24 नवंबर को रात आठ बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह पौने आठ बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन सुबह चार बजे गुजरात के उधना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05178 उधना से 22 और 26 नवंबर को सुबह छह बजे चलेगी। देर रात 2:25 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 2:10 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05013 गोरखपुर से 24 नवंबर और एक दिसंबर को सुबह नौ बजे चलेगी। शाम चार बजे कानपुर सेंट्रल और दूसरे दिन दोपहर साढ़े 12 बजे पनवेल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05014 पनवेल से 25 नवंबर और दो दिसंबर को दोपहर ढाई बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 12 बजे कानपुर सेंट्रल और रात साढ़े आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 02261 दरभंगा से 18 नवंबर की रात 10 बजे चलेगी। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 11:15 बजे और नई दिल्ली शाम 6:15 बजे पहुंचेगी। इसमें सभी 18 कोच इकोनॉमी एसी श्रेणी के होंगे। ट्रेन नंबर 02263 शनिवार 18 नवंबर को सहरसा से रात पौने 12 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर 2:40 बजे गोविंदपुरी और रात 9:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed