फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six huts caught fire, two cattle died

Kanpur News: छह झोपड़ियों में लगी आग, दो मवेशियों की जलकर मौत

Wed, 07 May 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 07 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Six huts caught fire, two cattle died
प्रेमपुर में आग से जलती झोपड़ी। - फोटो : स्रोत ग्रामीण
पुखरायां। देवराहट थाना के प्रेमपुर में गांव के बाहर किसानाें की रखी छह झोपड़ियों में सोमवार शाम आग लग गई। इससे उनमें रखा सामान, आनाज व भूसा जल गया। वहीं पास में बंधी दो गायों की जलकर मौत हो गई। दमकल व पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन

प्रेमपुर गांव में सोमवार शाम आई आंधी के बाद एक झोपड़ी में आग लग गई। गांव के लोग जब तक आग बुझाते आग बढ़ते हुए पास रखी पांच अन्य झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। इससे मान सिंह, श्यामबाबू, गजेंद्र, अतुल की झोपड़ी में रखा भूसा सहित अनाज और सामान जल गया। जबकि नन्हा सिंह और दुर्गा प्रसाद झोपड़ी में बंधी दो गाय उसी में जल गईं। आग लगने की जानकारी पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष ललिता मेहता ने पहुंच कर लोगों को जलती आग में झोपड़ी के अदंर जाने से रोका।
विज्ञापन

भोगनीपुर फायर स्टेशन प्रभारी कपिल चाहर ने दमकल कर्मियों के साथ पहुंच कर आग पर काबू पाया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि गायों का पोस्टमार्टम किया गया है। तहसीलदार प्रिया सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर लेखपाल को जांच करके रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed