फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six bags of urea were sold in the register, the farmer said he bought only four

Kanpur News: पंजिका में छह बोरी यूरिया बिकी, किसान ने कहा चार ही खरीदी

Wed, 13 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 13 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Six bags of urea were sold in the register, the farmer said he bought only four
उर्वरक दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​​षि अ​धिकारी। स्रोत सूचना विभाग
कानपुर देहात। जिले में मंगलवार को पांच उर्वरक दुकानों में छापेमारी की गई। रनियां के विसायकपुर की दुकान में किसान को छह बोरी यूरिया बेचने का ब्योरा पंजिका में दर्ज मिला। जबकि किसान ने चार बोरी यूरिया खरीदने की बात कही। गड़बड़ी मिलने पर तीन उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

खरीफ अभियान 2025 के तहत किसानों को तय मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने की प्राथमिकता है। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी ने रनियां के विसायकपुर में लकी खाद भंडार में छापेमारी की गई। पॉस मशीन की जांच की गई तो 11 अगस्त को 12.465 मीट्रिक टन यूरिया बिक्री होना पाया गया। मगर वितरण पंजिका में इसका अंकन नहीं मिला। पंजिका में 10 अगस्त को लाटा के प्रदीप पांडेय को छह बोरी यूरिया वितरण का अंकन मिला। वार्ता में किसान ने कहा कि चार बोरी यूरिया खरीदने की जानकारी दी। गड़बड़ी सामने आने पर उर्वरक बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गा। गहोबा में जय बालाजी खाद भंडार में फर्म का बोर्ड, स्टाक व रेट बोर्ड, स्टाक एवं वितरण पंजिका मौके पर नहीं दिखाया गया। मौके पर खाद का स्टाक नहीं मिला।
विज्ञापन

इस पर उर्वरक बिक्री लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। चिलौली में किसान खाद भंडार में स्टाक बोर्ड एवं रेट बोर्ड नहीं मिला। स्टाक व वितरण पंजिका भी नहीं दिखाया गया। मौके पर खाद स्टाक एवं पॉस मशीन में स्टाक में भिन्नता मिली। उर्वरक बिक्री लाइसेंस निलंबित किया गया। डेरापुर में कुमार खाद भंडार में किसी प्रकार की उर्वरक नहीं मिली। तिगाईं स्थित थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के निरीक्षण में पॉस मशीन में 376 बोरी यूरिया, 28 बोरी डीएपी, व 6 बोरी एनपीके पाई गई। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लकी खाद भंडार, जय बालाजी खाद भंडार व किसान खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होंने कहा कि खाद दुकानदार अभिलेख दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed